A Study of the Impact of Government Schemes on Women's Empowerment in Chitrakoot District

चित्रकूट जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकारी योजनाओं के प्रभाव का अध्ययन (https://doi.org/10.5281/zenodo.21787217)

लेखक

  • Dr. Gajendra Singh 'Madhusudan' ##default.groups.name.author##
  • Dr. Amit Kumar Yadav ##default.groups.name.author##

##semicolon##

सशक्तिकरण, समावेशन, एसएचजी, सुरक्षा, निर्णय क्षमता, वित्तीय, विकास।

सार

महिला सशक्तिकरण हमारे आर्थिक और सामाजिक विकास का एक मापदंड है। यह समावेशी एवं सतत विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है, क्योंकि महिला सशक्तिकरण एक बहुआयामी अवधारणा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को निर्णय लेने की स्वतंत्रता, अधिकारों में समानता और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। बुंदेलखंड के ग्रामीण बहुल जिला चित्रकूट में सरकारी योजनाओं ने जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव और प्रभाव दिखाया है। अध्ययन में पाया गया कि सरकारी योजनाओं से महिलाओं के आर्थिक स्तर में सुधार हुआ है और उन्हें आत्म-निर्भरता मिली है, जिससे परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका मजबूत हुई है। आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाओं को वित्तीय सहायता मिलने से वे दैनिक जीवन की बुनियादी जरूरतें पूरी करने में सक्षम हुई हैं। इससे संकटग्रस्त परिवारों में महिलाओं की आर्थिक स्थिति कुछ हद तक स्थिर हुई है। आजीविका के अवसर बढ़ने और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के बाद महिलाओं में सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ी है। चित्रकूट एक आकांक्षी एवं मुख्यतः ग्रामीण जिला है, जहाँ गरीबी, अशिक्षा और सीमित रोजगार अवसर जैसी चुनौतियाँ विद्यमान हैं। इसलिए महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकारी योजनाओं के प्रभाव का अध्ययन आवश्यक है।

##submission.authorBiographies##

  • Dr. Gajendra Singh 'Madhusudan'

    Assistant Professor (Economics), Goswami Tulsidas Government Post-Graduate College, Karwi, Chitrakoot, Uttar Pradesh

  • Dr. Amit Kumar Yadav

    Assistant Professor (Sociology), Constituent Government College, Pahi, Chitrakoot, Uttar Pradesh

##submission.citations##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2026-06-30