A Study of the Role of Cooperatives in the Development of the Rural Economy

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में सहकारिता की भूमिका का अध्ययन (https://doi.org/10.5281/zenodo.21425410)

लेखक

  • Surendra Kumar ##default.groups.name.author##
  • Yogendra Kumar Kushwaha ##default.groups.name.author##

##semicolon##

ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सहकारिता, ग्रामीण रोजगार, सतत विकास, समितियां।

सार

भारत की अर्थव्यवस्था का आधार ग्रामीण क्षेत्र है, जहाँ आज भी देश की एक बड़ी जनसंख्या निवास करती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि, पशुपालन, लघु एवं कुटीर उद्योग, हस्तशिल्प तथा प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है। इन क्षेत्रों के सतत और समावेशी विकास के लिए सहकारिता एक प्रभावी संस्थागत माध्यम के रूप में उभरी है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में सहकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह किसानों, कारीगरों और मजदूरों को संगठित करके उन्हें वित्तीय सहायता, उचित बाजार, और बिचैलियों से मुक्ति दिलाती है। सहकारिता सहकार से समृद्धि के मंत्र के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का मुख्य आधार है। ग्रामीण क्षेत्रों में साहूकारों के शोषण से बचाने के लिए साख सहकारी समितियां सदस्यों को उचित ब्याज दर पर कृषि और व्यक्तिगत ऋण प्रदान करती हैं। किसानों को समय पर और किफायती दरों पर उन्नत बीज, खाद, कीटनाशक और कृषि उपकरण उपलब्ध कराने में सहकारी संस्थाएं (जैसे पैक्स) महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विपणन सहकारी समितियां किसानों की उपज को सीधे बाजारों में बेचकर बिचैलियों को खत्म करती हैं, जिससे किसानों को उनके उत्पादन का अधिकतम लाभ प्राप्त होता है। सहकारिता द्वारा हथकरघा, खादी, और हस्तशिल्प से जुड़े छोटे उद्यमियों और कारीगरों को तकनीकी और वित्तीय सहायता देकर ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा दिया जाता है। सहकारी संस्थाएँ न केवल आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक हैं, बल्कि सामाजिक समावेशन, रोजगार सृजन और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह शोध पत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में सहकारिता की भूमिका, उपलब्धियों, चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं का विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

##submission.authorBiographies##

  • Surendra Kumar

    Research Scholar (Commerce), Gayatri Shodh evam Prashikshan Sansthan (GSPS), Atarra, Banda, Uttar Pradesh

  • Yogendra Kumar Kushwaha

    Research Scholar (Economics), Gayatri Shodh evam Prashikshan Sansthan (GSPS), Atarra, Banda, Uttar Pradesh

##submission.citations##

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-12-31