वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने में फिनटेक की भूमिका का अध्ययन (चित्रकूट जिले के विशेष संदर्भ में)

Authors

  • 1.राम लखन 2. डॉ. गजेन्द्र सिंह ‘मधुसूदन’ Author

Keywords:

फिनटेक, वित्तीय समावेशन, वित्तीय पहुंच, वित्तीय सेवाएं, डिजिटल साक्षरता।

Abstract

फिनटेक का आशय तकनीक और इंटरनेट का उपयोग कर वित्तीय उत्पादों और सेवाओं के विकास एवं जनोपयोगी पहुंच को प्रोत्साहित करने से है। यह तकनीक, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म और डेटा एनालिटिक्स का अभिनव उपयोग है जिससे बैंकिंग सेवाओं से वंचित आबादी को वित्तीय उत्पाद और सेवाएँ प्रदान की जा सकती हैं। इसमें बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएँ प्रदान करने में प्रयुक्त तकनीकों और अनुप्रयोगों की एक विस्तृत श्रृंखला जैसे मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस (यूपीआई), तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस), मोबाइल वॉलेट, प्रीपेड भुगतान उपकरण, त्वरित प्रतिक्रिया (क्यूआर) कोड, क्राउडफंडिंग, पीयर-टू-पीयर लेंडिंग, रोबो-एडवाइजरी सेवाएँ, ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि शामिल हैं। फिनटेक वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने में मोबाइल-आधारित भुगतान, डिजिटल क्रेडिट और ब्लॉकचेन आधारित समाधानों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो पारंपरिक बैंकिंग सेवाओं से वंचित लोगों को सस्ती और सुगम वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है। यह नवाचार वित्तीय साक्षरता बढ़ाता है और समावेशी व पोषणीय वित्तीय प्रणाली को बढ़ावा देता है। हालांकि, सूचना गोपनीयता और नियामक ढांचे जैसे मुद्दों पर ध्यान देना आवश्यक है ताकि फिनटेक के लाभों को अधिकतम किया जा सके और समग्र वित्तीय परिदृश्य को अधिक समावेशी बनाया जा सके। प्रस्तुत अध्ययन में बताया गया है कि कैसे फिनटेक (वित्तीय प्रौद्योगिकी) लोगों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं तक पहुँचने में मदद कर रही है। अध्ययन का उद्देश्य चित्रकूट में वित्तीय समावेशन पर फिनटेक और डिजिटल वित्तीय सेवाओं की भूमिका का आकलन करना है। अध्ययन में फिनटेक सेवाओं की पहुँच, सामर्थ्य, उपयोगिता की जाँच और वित्तीय समावेशन में मौजूदा कमियों को पाटने में उनकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन किया गया है। यह अध्ययन प्राथमिक आँकड़ों पर आधारित है।

Author Biography

  • 1.राम लखन 2. डॉ. गजेन्द्र सिंह ‘मधुसूदन’

    1. शोधार्थी (एमए अर्थशास्त्र), गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश।

    2. असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र), गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश।

References

Additional Files

Published

2025-09-30

Issue

Section

Research

How to Cite

वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने में फिनटेक की भूमिका का अध्ययन (चित्रकूट जिले के विशेष संदर्भ में). (2025). Bundelkhand Journal of Academic Research, 1(1). https://bjar.in/index.php/BJAR/article/view/7