A comparative study of the regional performance of the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के क्षेत्रीय प्रदर्शन का तुलनात्मक अध्ययन (https://doi.org/10.5281/zenodo.21623812)

Authors

  • Chanda Devi Chanda Devi Author
  • Dr. Nirmala Singh Author

Keywords:

पीएमयूवाई, एलपीजी गैस, पीएमयूवाई 2.0, स्वच्छ ऊर्जा, स्वास्थ्य सुधार।

Abstract

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) ने ग्रामीण भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बडे बदलाव का सूचक है, लेकिन गैस सिलिंडरों की निरंतरता और लागत से जुड़ी समस्याओं को दूर करने हेतु निरंतर प्रयासों और लक्षित हस्तक्षेपों की आवश्यकता है ताकि यह वास्तव में लाभार्थियों के लिए एक स्थायी समाधान बन सके। देश में 10.33 करोड़ से अधिक परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा की पहुँच बढ़ी है। योजना ने महिलाओं को पारंपरिक ईंधन जलाने के धुएँ से मुक्ति दिलाई है, जिससे उनका बचा समय अन्य कार्यों में प्रयुक्त हो रहा हैं, और वे सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। स्वच्छ ईंधन के उपयोग से श्वसन संबंधी बीमारियों और बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य खतरों में कमी आई है। वर्ष 2024-25 में पीएमयूवाई परिवारों की प्रति व्यक्ति खपत में वृद्धि देखी गई है, जो योजना के सफल क्रियान्वयन को दर्शाता है। प्रस्तुत शोध पत्र में योजना के क्षेत्रीय प्रदर्शन का तुलनात्मक अध्ययन करने का प्रयास किया गया है। अध्ययन का औचित्य बताता है कि यह योजना ग्रामीण भारत में महिलाओं को सशक्त बनाती है, स्वास्थ्य में सुधार करती है, पर्यावरण की रक्षा करती है और स्वच्छ ऊर्जा तक पहुंच प्रदान करके गरीबी कम करती है; इसके क्षेत्रवार अध्ययन से योजना के प्रभाव, जमीनी स्तर की चुनौतियों और निरंतर उपयोग सुनिश्चित करने के तरीकों को तुलनात्मक रूप से समझा जा सकता है, जो महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है।

Author Biographies

  • Chanda Devi Chanda Devi

    Research Scholar (Home Science), Jwala Devi Vidya Mandir P.G. College, Kanpur, Uttar Pradesh

  • Dr. Nirmala Singh

    Research Supervisor and Professor (Home Science), Jwala Devi Vidya Mandir P.G. College, Kanpur, Uttar Pradesh

References

Downloads

Published

2026-03-31

How to Cite

A comparative study of the regional performance of the Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के क्षेत्रीय प्रदर्शन का तुलनात्मक अध्ययन (https://doi.org/10.5281/zenodo.21623812). (2026). Bundelkhand Journal of Academic Research, 2(1). https://bjar.in/index.php/BJAR/article/view/25